PM kisan 21th installment: किसानों के खाते में जल्द आएगी 21वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2,000 रुपए

PM kisan 21th installment: किसानों के खाते में जल्द आएगी 21वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2,000 रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM kisan 21th installment: पीएम किसान योजना द्वारा भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपए आर्थिक सहायता भेजती है। हमारे देश में किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसानों को आर्थिक सहायता करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार नई नई योजना बनाती रहती है। इसी तरह से यह योजना बनाई है। इस योजना द्वारा हर साल किसानों के खाते में 2,000 रुपए की तीन‌ किस्तें भेजी जाती है।

अभी तक किसानों के खाते में 20 किस्तें ट्रांसफर की गई है और अब 21 वीं किस्त ट्रांसफर की जाने वाली है। इसी के बारे में हम आपको इस पोस्ट में जानकारी देने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दिन जारी की जाएगी पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त ?

केंद्र सरकार ने इस बार कुछ राज्यों के किसानों के खाते में एडवांस में किस्त जारी की है। बाकी राज्यों के किसानों के खाते में 21 वीं किस्त की राशि कब आएगी इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। इस महिने में किसानों के खाते में 21 वीं किस्त के 2,000 रुपए आ सकते है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में लगभग 27 लाख किसानों के खाते में बाढ के वजह से एडवांस में पहले ही राशि भेजी गई थी।

जम्मू कश्मीर के किसानों को भी पहले ही किस्त भेजी जा चुकी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8.55 लाख किसानों के खाते में 171 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

इस दिन जारी होगी बिहार में पीएम किसान योजना की किस्त

पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त का इंतजार किसानों को है। किस्त जारी कब होगी इसके बारे में जानने के लिए किसान उत्सुक हैं। माना जा रहा है की बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू हुए हैं इस वजह से किस्त जारी नहीं की गई है। अब बिहार के सभी किसानों के मन में यह सवाल है की क्या बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद 14 नवंबर को किस्त जारी हो सकती है? इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

अगर नियमों के अनुसार देखे तो हर चार महिने बाद पीएम किसान योजना की किस्त जारी की जाती है। इससे पहले सभी किस्तें चार महिने के अंतराल से जारी हुई है। अगर इस हिसाब से देखें तो 21 वीं किस्त का चार महिने का समय नवंबर महिने में पुरा हो रहा है। इसलिए पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त नवंबर महिने में जारी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment